वाराणसी थाना रोहनिया क्षेत्र के भदवर हेरिटेज हास्पिटल के पास पेट्रोलपंप के बगल में बीती रात एक युवती को कुछ लोग जबरन स्कार्पियो गाड़ी में खींचकर बैठाने का प्रयास कर उसे अपने साथ लेकर चले गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा की युवती का अपहरण कर कुछ लोग स्कार्पियो गाड़ी में उसे अपने साथ ले गए, वायरल वीडियो को देख क्षेत्रीय पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई, जांच में खुलासा हुआ कि जिस वायरल वीडियो में युवती का अपहरण बताया गया, थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने पूरे मामले की जांच किया तो पता चला कि युवती किसी रिश्तेदार के साथ बिना बताए आ गई थी, जिसे खोजते हुए पिता व परिजन आए तो उसने जाने से मना किया, इसके बाद परिजन उसे जबरजस्ती वाहन में बैठाकर चले गए,
Share: