Advertisement

मिर्ज़ापुर विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों ने उचित मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर प्रदर्शन

मिर्ज़ापुर विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों ने उचित मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर प्रदर्शन
मिर्ज़ापुर विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों ने विकासखंड सिटी क्षेत्र के हुरुआ, देवरी, भैसकरमनपुर और अर्जुनपुर पाठक समेत आसपास के गांवों के प्रभावित काश्तकारों ने प्रशासन को पत्र सौंपकर उचित मुआवजा और पुनर्वास की मांग की, किसानों का कहना है कि वह विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन भूमि अधिग्रहण में उनकी जमीन का उचित मूल्यांकन होना बेहद जरूरी है, किसानों ने बताया कि उनकी काफी जमीन सिंचित और उपजाऊ है, साथ ही कई स्थानों पर मकान और अन्य निर्माण भी मौजूद हैं, ऐसी जमीन, जो मुख्य सड़क, लिंक मार्ग और आबादी के नजदीक स्थित है, उसका मूल्यांकन केवल कृषि भूमि के रूप में न किया जाए, किसानों ने मांग की है कि ऐसी भूमि को व्यावसायिक यानी कमर्शियल दर के आधार पर शामिल करते हुए मुआवजा निर्धारित किया जाए, किसानों ने मांग की है कि इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भूमि का उचित और वास्तविक मूल्यांकन कराया जाए, ताकि उन्हें उनके अधिकार के अनुसार मुआवजा मिल सके,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें