मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल से लगातार गंगानदी में छलांग लगाने की घटना को लेकर मिर्ज़ापुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल ने शास्त्री पुल पर लोहे की जाली लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शास्त्री पुल के दोनों तरफ लोहे की जाली लगवाने की मांग की है, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इधर शास्त्री पुल से गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिसको जनहित में पुल की दोनों ओर लोहे की जाली या सुरक्षा उपकरणों से सुरक्षित किया जाना जरूर है, उन्होंने कहा कि चुनार में पुल पर जाली लगवाने का काम शुरु हो गया है, इससे वहां पर घटनाओं में कमी आयी है,
Share: