मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज लखनऊ के मार्स हॉल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प प्रदेश कार्यशाला कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष के सेवा एवं समर्पण के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेश कार्यशाला का आयोजन किया गया था, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सहित प्रदेश के तमाम अन्य विधायक एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प पर विस्तृत रूप से चर्चा की तथा उनके सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं एवं देशहित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला ,
Share: