Advertisement

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से कई मकान जमीदोज हादसे के वक्त 20 मजदूर अंदर कर रहे थे काम

कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से कई मकान जमीदोज हादसे के वक्त 20 मजदूर अंदर कर रहे थे काम
कौशांबी में सोमवार की सुबह करीब 12 बजे एक पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका होने से इलाके में हड़कंप मच गया, बताया गया कि प्रयागराज कौशांबी बार्डर पिपरी और थाना पूरामुफ्ती क्षेत्र की सीमा पर आदित्य नाम से संचालित पटाखा गोदाम में अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया, धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई, विस्फोट की चपेट में आने से कई मकानों के क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ मकान जमीदोज हो गए, सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियो के साथ राहत और बचाव दल भी मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान में जुट गए, धमाका किस वजह से हुआ अभी इसकी पुष्टि नही हो सकी है, लेकिन धमाके की आवाज एक किलोमीटर से दूर तक सुनी गई, हादसे में कितने लोगों की मौत हुई, कितने हताहत हुए, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें