प्रयागराज बॉर्डर कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में आज सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे के आस पास एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया, विस्फोट की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई, विस्फोट इतना जबरदस्त था कि, तीन मकान जमीदोज हो गए, जब कि आधा दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए, फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे पांच लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी, जिसमे दो बच्चे भी शामिल है, करीब 15 लोग बुरी तरह विस्फोट की आग से झुलस गए, विस्फोट से फैक्ट्री पूरी तरह से जमींदोज हो गई, साथ ही आसपास के पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए, सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी व जिला प्रशासन के साथ, एयरफोर्स, NDRF और SDRF टीम के जवान मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए, प्रशासन की तरफ से 10 बुलडोजर को मौके पर मलवा हटाने के लिए लगाया गया, ताकि रेस्क्यू टीम को अंदर फंसे कुछ लोगो को जल्द बाहर निकाल कर उनकी जान को बचाया जा सके, बताया गया कि हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर करीब 20 मजदूर काम कर रहे थे,
Share: