मिर्ज़ापुर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में आज विकास भवन, पथरहिया के ऑडिटोरियम में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विकास खण्डों से आये हुए कृषकों के साथ-साथ कृषि, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता, विद्युत, सिंचाई सहित कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे,।किसानों द्वारा बताया गया कि लालगंज कलवारी सम्पर्क मार्ग, लालगंज ओवर ब्रिज के पास धंस गई है व कंजड़ कालोनी से लेकर लालगंज ब्लाक तक नाली निर्माण न होने से लोग घरों का नाबदान व गन्दा पानी सड़क पर बहाने के कारण कंजड़ कालोनी में जगह-जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं, उसे तत्काल ठीक कराया जाए, अरुण कुमार सिंह (मुन्ना), युवा जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), लालगंज, मीरजापुर द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत रामपुर कामता प्रसाद के प्राथमिक विद्यालय पर बच्चों के आने-जाने में रास्ते पर कीचड़ व पानी भर जाता है उस रास्ते पर तत्काल खड़ंजा का निर्माण कराने की कृपा करें, साथ ही बताया गया कि ग्राम पंचायत रामपुर कामता प्रसाद में आराजी नं0 475 नाली है व आराजी नं0 453 चकमार्ग जिसे सरहदी काश्तकारों द्वारा कब्जा किया गया है जिसे खाली करवाने की कृपा करें, इसी तरह से किसान दिवस पर आए किसानों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया,
Share: