मिर्ज़ापुर थाना जिगना व एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को बोलेरो गाड़ी में भरकर ले जा रहे 40.545 किग्रा अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया, जिसकी अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत ₹ 30 लाख बतायी गयी, बताया गया कि पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना व एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम गोसीपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान बोलेरो संख्या CG15B8393 जो मिर्ज़ापुर से प्रयागराज की तरफ आ रही थी, रुकवा कर चेक किया गया, तो बोलेरो की छत में बॉक्स बनाकर उसमे रखे 40.545 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ, पुलिस ने 1. अंजनी लाल श्रीवास्तव पुत्र स्व0रामचन्दर लाल निवासी शेरपुर थाना औद्योगिक क्षेत्र, जनपद बक्सर, बिहार व 2. रविन्द्र पाण्डेय पुत्र स्व0लालदेव पाण्डेय निवासी गुरूदास मठिया थाना मुफासिल जनपद बक्सर, बिहार को गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर धारा 319(2), 318(4), 317(2) बीएनएस व धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय से जेल भेजा ,
Share: