मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 05 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल बरामद किया, पुलिस जानकारी के अनुसार 26 अगस्त को राम समुझ सिंह द्वारा अज्ञात के विरूद्ध गैराज में रखीं मोटरसाइकिल नं0 UP63Y3843 हीरो स्मार्ट चोरी हो जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी, जिसको लेकर मड़िहान पुलिस टीम भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए आज मुखबिर की सूचना के आधार पर रजौहा मोड़ नहर पर गाड़ी चेकिंग कर दो मोटरसाइकिल सवार को गिरफ्तार किया पूछताछ में तीन और लोग मिले 1.संदीप पटेल पुत्र शिवकुमार निवासी सरंगा थाना करमा जनपद सोनभद्र 2.मनोज पटेल पुत्र रामदुलारे उर्फ फनीगन निवासी पुरखास गेदरी थाना करमा जनपद सोनभद्र 3.अजित पटेल पुत्र विजय पटेल निवासी सरंगा थाना करमा जनपद सोनभद्र 4.विजय कुमार पटेल पुत्र नन्हे सिंह निवासी सरंगा थाना करमा जनपद सोनभद्र 5.भागीरथी उर्फ बबली पुत्र स्व0 मेवालाल पटेल निवासी राजगढ़ थाना अमिलिया जनपद सिंधी मध्य प्रदेश सभी को गिरफ्तार कर चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद किया, पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए सभी आरोपी को न्यायालय से जेल भेजा
Share: