मिर्ज़ापुर थाना जमालपुर क्षेत्र के हरदी सहिजनी गांव में कुएं से पानी निकलते समय युवक का पैर फिसलने से वह सीधे कुएं में जा गिरा, पानी मे डूबने से युवक की मौत हो गयी, बताया गया कि युवक विवेक चौहान उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र नागेंद्र चौहान घर के बगल स्थित एक कुएं से पानी लेने गया था, पानी निकालने के दौरान विवेक का पैर फिसलने से वह सीधे कुएं में गिर गया, शोर सुनकर स्थानीय लोग व परिजन मौके पर पहुंच युवक को कुंए से बाहर निकालने का प्रयास करते हुए, इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से युवक को कुएं से बाहर निकाल इलाज के लिए ले गए जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया, विवेक दीवारों की पेंटिंग का काम करता था, वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था,
Share: