Advertisement

पति पत्नी व प्रेमी की स्टोरी लेकर महिला थाने पहुंची पुलिस के सामने रखा चार्ट रात को पति व दिन में प्रेमी रहेगा महिला साथ

पति पत्नी व प्रेमी की स्टोरी लेकर महिला थाने पहुंची पुलिस के सामने रखा चार्ट रात को पति व दिन में प्रेमी रहेगा महिला साथ
यूपी के सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र से एक पति, उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी के बीच रिश्ते की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर लोग हैरान हैं, महमूदाबाद के फुलवारीपुर निवासी एक युवक की पत्नी का एक अन्य युवक से संपर्क बन गया था, आरोप है कि दोनों के बीच बढ़ी नजदीकियां प्रेम में बदल गईं और 21 मार्च को दोनों ने मंदिर में शादी कर ली, महिला की इस हरकत की जानकारी जब उसके मायके वालों को लगी तो उन्होंने बेटी से नाता तोड़ लिया, महिला अपने पति, प्रेमी और दो बच्चों के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही, पति भी पत्नी और उसके प्रेमी दोनों के साथ रहने को तैयार बताया जा रहा है, महिला के पति को उसके प्रेमी को लेकर कोई आपत्ति नहीं है, पति ने पत्नी के प्रेमी को भी अपना लिया है, अब तीनों एक ही छत के नीचे रहने का फैसला किया है, लेकिन महिला ने प्रेमी और पति की जिम्मेदारियों को बांट दिया है, महिला अपने बोनो बच्चों पति और प्रेमी को लेकर शुक्रवार को कोतवाली पहुंच गई, महिला ने जब पुलिस को पूरी बात बताई तो वह भी पति-पत्नी और वो का किस्सा सुनकर सन्न रह गये, देररात तक पुलिस तीनों से बातचीत कर समझौते का प्रयास करती रही, लेकिन पत्नी दोनों के साथ रहने पर अड़ी रही, महिला ने थाने में पुलिस को एक ड्यूटीचार्ट दिया है, जिसमें कहा गया है कि प्रेमी दिन में उसके और बच्चों के साथ रहेगा, तो पति रात में उसके साथ रह सकता है, इस मामले को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें