Advertisement

मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में पत्नी की विदाई न होने से आहत युवक ने फांसी पर लटक कर दी जान

मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र में पत्नी की विदाई न होने से आहत युवक ने फांसी पर लटक कर दी जान
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र के किरहा गांव निवासी इंद्रेश यादव ने पत्नी की विदाई न होने पर फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी, बताया गया कि युवक इंद्रेश 25 वर्ष बंगलुरु में काम किया करता था, वह बंगलुरु से लौट कर अपने घर लालगंज के किरहा गांव आया था, दो दिन पहले लौटने के बाद वह अपनी पत्नी की विदाई कराने ससुराल गया था, पर ससुराल वालो ने उसकी पत्नी की बिदाई नही किया, शुक्रवार को वह ससुराल से लौटकर अपने गांव पहुंचा था, पत्नी की बिदाई न होने से आहत होकर इंद्रेश ने फांसी लगा लिया, शनिवार की सुबह उसके अपने घर में लुंगी के सहारे फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला, परिजनों ने बताया की एक दिन पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी, इंद्रेश दूसरे दिन पत्नी को लेने अपने ससुराल हरौरा धनावल गांव पहुंचा, किन्हीं करणों से उसकी पत्नी नहीं आई, इंद्रेश घर आया और रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया, शनिवार की सुबह जब काफी समय तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने रोशनदान से देखा तो लुंगी के फंदे उसका शव लटक रहा था,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें