मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र स्थित डंकीनगंज इंडियन बैंक शाखा के सभी कर्मचारियों ने अपनी यूनाइटेड फॉर ए बैंक यूनियन के राष्ट्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, सभा को संबोधित करते हुए, यूनाइटेड फॉर्म बैंक यूनियन के जिला संयोजक सुरेश पांडे ने बताया कि वित्त मंत्री के तानाशाही नीति के खिलाफ देशभर के बैंको ने आर पार की लड़ाई लड़ने हेतु कमर कस लिए हैं, आज के प्रदर्शन के पश्चात 11 सितंबर माह के कई चरणों में आंदोलन होना सुनिश्चित है, जिसमें 11 सितंबर 26 को एक दिवसी बैंक हड़ताल तथा उसके बाद 28, 29, 30, सितंबर तीन देसी राष्ट्रीय बैंक हड़ताल इसके बाद कुंभकरण की नींद में सोए हुए केंद्र सरकार नहीं जागी तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकाल बैंक हड़ताल होना सुनिश्चित है, हमारी मांगे हैं पांच दिवसी बैंक सेवा तुरंत लागू हो भेदभाव PLI व्यवस्था वापस ली जाए, 3 दिन के साथ वार्ताकार PLI योजना में संशोधन किया जाए, कर्मचारियों के सभी लंबित मांगे शीघ्र समाधान हो, इसी क्रम दिनांक 29 अगस्त को शाखा में काली पट्टी धारण कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, प्रदर्शन करने वालो में नमन कुमार सिंह, अभिषेक परिहार, रविकांत सिंह, दीपक शुक्ला, आशीष मिश्रा, कुमारी प्रज्ञा सिंह, सरिता उपाध्यक्ष, विनय सांतूवाला, शुभम अग्रवाल, महेंद्र गुप्ता, विनोद यादव राजेश्वर, शीला सहित अन्य लोग मौजूद रहे ,
Share: