Advertisement

कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक क्रैश दुर्घटना में दोनो ट्रेनर पायलट की हुई मौत

कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक क्रैश दुर्घटना में दोनो ट्रेनर पायलट की हुई मौत
कानपुर में आज गुरुवार की दोपहर गंगा किनारे नत्था पुरवा गांव के पास एक ट्रेनिंग विमान हादसे का शिकार हो गया, हादसे में दोनो पायलट की मौत हो गई, बताया जा रहा है गंगा किनारे नत्था पुरवा गांव के पास विमान तेज धमाके के बाद जमीन पर जा गिरा, हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई, लोग डरते डरते अपने घरों से बाहर निकलकर देखा कि विमान गिरकर टुकड़े टुकड़े हो गया, उसमे आग लगने से चारो तरफ धुंआ ही धुंआ हो गया, शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान ट्विन इंजन था और उसमें दो पायलट सवार थे, उड़ान के दौरान अचानक विमान में जोरदार धमाका हुआ, इसके बाद विमान अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया, हादसे के बाद मौके पर धुआं और मलबा फैल गया, हादसे में एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जब कि दूसरे को इलाज के लिए ले जाते समय उसकी भी मौत हो गयी, विमान गिरने की खबर आसपास के गांवों में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया और लोगों को मलबे के पास जाने से रोका, विमान किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ, सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें