मिर्ज़ापुर अहरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण गड़ई नदी उफान पर हो कई है, जिससे गांव का संपर्क एक दूसरे से टूट गया है, गड़ई नदी पुल और हुसैनपुर को जाने वाले मार्ग पर पानी करीब दो फिट ऊपर से बह रहा है, जिससे कई गांवों के लोगों को आवागम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, बताया जा रहा है कि अहरौरा मेन कैनाल के सुलिस गेट का निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण लगभग 450 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, अहरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण अहरौरा-चकिया मार्ग पर आवागमन मुश्किल हो गया है, कई लोग जान जोखिम में डालकर पुल से आवागमन करते नजर आए, जिसको लेकर ग्रामीणों और किसानों में काफी नाराजगी है, जमालपुर क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका बनी हुई है, हुसैनपुर जाने वाले रास्ते पर भी दो फीट से अधिक पानी बह रहा है,
Share: