मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र के जरगो बांध से बीते दिनों छोड़ा गया पानी अब चुनार में पहुंचते ही वहाँ बाढ़ जैसे हालात बन गए है, सड़को पर दो से तीन फीट ऊपर पानी बह रहा है, चुनार-जमुई मार्ग सरैया-सिकंदरपुर से लाल दरवाजा तक जलभराव हो गया है, जरगो नदी का पानी, चुनार के लाल दरवाजा, कजिया समेत कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है, कई घरों के आसपास व सड़को पर पानी भर जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं, चुनार बाजार से जमुई जाने वाला मार्ग भी जलमग्न होने से आवागमन प्रभावित हो रहा, पानी भरे रास्ते से कुछ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक जोखिम उठाकर आवागमन करते दिखे,
Share: