भदोही जनपद के थाना गोपीगंज क्षेत्र के सूफीनगर के पास बाइक से जा रहे एक युवक की आखों में धूल, गर्दा जैसे कोई चीज उसकी आँखों मे चला गया, जिसकी वजह से युवक का मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दोनो लेन के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर दूर जाकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, मौजूद स्थानीय लोगो ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहा इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी, बताया गया कि युवक की शादी इसी वर्ष मई में हुई थी, युवक संदीप अपनी पत्नी की विदाई कराने के लिए जा रहा था, थाना गोपीगंज क्षेत्र के सूफीनगर के पास हादसा हो गया, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया,
Share: