मिर्ज़ापुर के पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों के कल्याणार्थ कार्यरत पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन “वामा सारथी” के तत्वावधान में आज पुलिस लाइन में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, उक्त प्रतियोगिता में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता, कला कौशल एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, प्रतिभागियों ने मेहंदी कला, लोकगीत, भजन एवं लोक नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं की मनमोहक प्रस्तुति दी, कार्यक्रम के दौरान हरियाली तीज पर्व की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक महत्ता को उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को वामा कौशल विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी चुनार गायत्री यादव द्वारा पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया,
Share: