मिर्ज़ापुर जनपद की सभी तहसीलों में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस दौरान अधिकारियों ने तहसील पर आये फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, तहसील सदर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनीं, जिलाधिकारी के समक्ष कुल 164 प्रार्थना पत्र आये जिनमें से 23 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निष्पक्षता एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, इसी क्रम में तहसील मड़िहान में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह के समक्ष कुल 65 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया, तहसील लालगंज में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष प्राप्त 45 प्रार्थना पत्रों में से 03 का निस्तारण किया गया, वहीं तहसील चुनार में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 93 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 07 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया,
Share: