मिर्ज़ापुर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आज विन्ध्याचल मण्डल, मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश व पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र पूनम ने तहसील सदर में बैठकर आज जनसमस्याओ को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया, तो शेष मामलो के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस टीम को जांच के लिए मौके पर रवाना किया, सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारियो को निर्देशित किया गया कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाए, राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर किया जाए, तथा शिकायतों का निस्तारण कागजों तक सीमित न हो, शिकायतकर्ता की शिकायत का वास्तविक निस्तारण हो, भूमि विवाद, चकरोड व अवैध कब्जा आदि की शिकायतों का निस्तारण राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करें, संबंधित थाना प्रभारी को असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया ,
Share: