प्रयागराज नैनी क्षेत्र के सरगम चौराहे पर शुक्रवार की देर रात एक अनियंत्रित रोडवेज बस की चपेट में तीन लोग आ गए, दुर्घटना में तीनों लोग घायल हो गए, दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई,
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते सड़क किनारे मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए, स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, चालक की पहचान शिव कुमार के रूप में की गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया, पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है, मामले की जांच की जा रही है ,
Share: