वाराणसी साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वाराणसी पुलिस की साइबर क्राइम टीम और भेलूपुर पुलिस ने गुरुवार की देर रात महमूरगंज स्थित शाही टावर में संचालित एक संदिग्ध कॉल सेंटर पर छापेमारी की, कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 21 युवतियों और 11 युवकों समेत कुल 32 लोगों को हिरासत में लिया है, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कॉल सेंटर की आड़ में एक फर्जी ट्रेडिंग कंपनी संचालित की जा रही थी, आरोपी ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश (इन्वेस्टमेंट) और डिजिटल मार्केटिंग के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर करोड़ों रुपये की ठगी करते थे, पुलिस के अनुसार गिरोह खुद को एक मल्टीनेशनल कंपनी का अधिकृत एजेंट बताकर लोगों का विश्वास जीतता था और उन्हें अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराता था, पुलिस हिरासत में लिए गए सभी लोगो से पूछताछ कर रही है ,
Share: