आज कल की पत्नियों आखिर क्यों पति से ज्यादा प्रेमी के इश्क में पागल हो गयी है, प्रेमी की इश्क में पागल पत्निया अपने पति की हत्या करना आज कल हर तरफ सुनने को मिल रहा है, मऊ में एक और पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर उतारा मौत के घाट, मऊ के थाना कोपागंज क्षेत्र के कसारा गांव के पास बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया, सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश किया, पुलिस के अनुसार अवैध प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति की हत्या दोनों ने मिलकर की, और शव को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर पुलिस ने पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जांच में सामने आया कि मृतक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी, पुलिस जांच में पता चला कि नेहा का विवाह से पहले से ही महुई गांव निवासी गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू भारती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, विवाह के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा, नेहा ने गुड्डू को अपना रिश्तेदार बताकर पति से परिचय करा दिया था, जिससे किसी को उन पर शक न हो, करीब एक वर्ष पहले तीनों मुंबई में रह रहे थे, लगभग दो माह पूर्व वे मऊ लौट आए, आरोप है कि नेहा और उसके प्रेमी ने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची, 25 जुलाई को नेहा ने मुंबई जाने का बहाना बनाकर पति कुंज बिहारी को मऊ रेलवे स्टेशन बुलाया और वहां से उसे कसारा ले गई, जहां पहले से गुड्डू मौजूद था, इसी दौरान तीनों के बीच विवाद और मारपीट हुई, जिसमें कुंज बिहारी की मौत हो गई, इसके बाद दोनों आरोपी शव को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए, पुलिस ने कसारा चौराहे सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, फुटेज में मृतक दोनों आरोपियों के साथ दिखाई दिया, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर गुड्डू कुमार उर्फ गुड्डू भारती (28) तथा नेहा राजभर (21) को गिरफ्तार कर लिया,
Share: