Advertisement

जल्लाद पति ने पत्नी को बेटी होने पर जहर देकर मारने का आरोप मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

जल्लाद पति ने पत्नी को बेटी होने पर जहर देकर मारने का आरोप मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
कानपुर के थाना गोविंद नगर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि बेटी के जन्म के बाद उसका पति लगातार प्रताड़ित करता था, और आखिरकार मारपीट करने के बाद उसे जहर देकर मौत के घाट उतार दिया, घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, मृतका की पहचान बिहार के लहारी तौरिया भगवानपुर निवासी रिंकू उर्फ रंजू कुमारी के रूप में हुई है, उसकी शादी 11 मार्च 2025 को कानपुर के गोपाल नगर निवासी ऑटो चालक पंकज से हुई थी, शादी के बाद दोनों गोविंद नगर में रह रहे थे, परिवार में पति के अलावा उसकी मां और बहन भी साथ रहती हैं, मृतका के भाई विकास ने आरोप लगाया कि करीब चार महीने पहले रंजू ने एक बेटी को जन्म दिया था, इसके बाद से पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया, वह आए दिन बहन के साथ मारपीट करता था और बेटी होने को लेकर ताने देता था, कई बार समझाने के बावजूद उसकी हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया, परिजनों का आरोप है कि पति ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया, इसके बाद आरोपी घर से फरार हो गया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें