मिर्ज़ापुर थाना कछवां क्षेत्र में 31 जुलाई को दहेज हत्या के मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने परिवार के पांच सदस्यों को वाराणसी से गिरफ्तार किया, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कछवां पर 31 जुलाई को पप्पू पुत्र स्व0 सुनसुन निवासी बधवा थाना कछवां द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध अपनी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने एवं हत्या के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी थी, जिसके आधार पर धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर जांच करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर परिवार के 05 महिला व पुरुष सदस्यों जिसमे सास, ससुर, पति व दो ननद 1. रामधनी पुत्र श्रीराम, 2. जानकी देवी पत्नी रामधनी, 3. पवन कुमार पुत्र रामधनी, 4. सुषमा पुत्र रामधनी व 5. नीलम पुत्र रामधनी निवासीगण ग्राम लेरूवाई थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायालय से जेल भेजा ,
Share: