मिर्ज़ापुर जनपद के सभी तहसीलो में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, तहसील चुनार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक व मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने आए हुए फरियादियो की समस्याओं को सुना, तहसील चुनार में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 131 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 11 का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियो को दे पारदर्शिता गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किये जाने का निर्देश दिए, इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसीलो में तहसील सदर में अपर आयुक्त प्रशासन व अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष प्राप्त 183 में 31 का निस्तारण, तहसील लालगंज में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह के समक्ष प्राप्त 82 प्रार्थना पत्रों में से 07 का निस्तारण एवं तहसील मड़िहान में उप जिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा के समक्ष प्राप्त 95 प्रार्थना पत्रो में से 05 का निस्तारण किया गया, तहसील चुनार में अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी चुनार अनेग सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ कीर्ति कुमार मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे ,
Share: