प्रयागराज वाराणसी राजमार्ग के सरायइनायत क्षेत्र के हनुमानगंज सरपतीपुर के पास सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन कावड़ियों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पानी के कंटेनर लदे अप्पे वाहन से टकरा गई, दुर्घटना में बाइक सवार तीनो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गयी, घटना रविवार की देर रात की है, बताया गया कि तीनों कांवड़िये एक ही बाइक पर सवार होकर वाराणसी की ओर जा रहे थे, हनुमानगंज सरपतीपुर के पास तेज रफ्तार कावंड़ियों की बाइक पानी के कंटेनर लदे अप्पे वाहन से टकरा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तीनो लोगो क़ो अस्पताल पहुंचाया, जिसमे से एक कावंड़िये की रास्ते मे जबकि दो लोगो की अस्पताल मे मौत हो गई ,
Share: