मिर्ज़ापुर की सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज जिला मजिस्ट्रेट सभा कक्ष में जल जीवन मिशन की बैठक लेने के बाद कार्यों की हकीकत जानने के लिए स्वयं पूरे लाल लश्कर के साथ क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंची, वह निरीक्षण कर पाती इससे पहले ही स्थानी ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया, और अपनी समस्या बताने लगी जिस पर उन्होंने उन्हें शीघ्र ही समस्या के समाधान के लिए लोगो को आश्वस्त किया, इसके बाद उन्होंने खजूरी में बने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया, केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन योजना जब से चल रही है, तब से कुछ ना कुछ खामियां इसमें निकल कर सामने आ रही हैं, बैठक में अधिकारी सारी रिपोर्ट ओके बताते हैं परंतु मौके पर निरीक्षण करने पर कुछ और ही हकीकत सामने आती है, और उसी का निरीक्षण करने क्षेत्र में आई हूं, जल जीवन मिशन के तहत केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रहे हैं मिर्जापुर में जो काम चल रहा है जिसके तहत 1609 गांव में पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित कराई जा रही है, जब कि लगातार कुछ न कुछ खामियां निकल कर सामने आ रही हैं, जैसे कहीं पानी नहीं पहुंच रहा है, तो कहीं पाइपलाइन टूटी पड़ी है, तो कहीं ऊंचाई के कारण पानी नहीं जा रहा है, जबकि सरकार का इस मामले में स्पष्ट आदेश है कि हर घर तक नल से जल पहुंचना ही चाहिए , उन्होंने कहा कि बैठक में अधिकारी सब कुछ कागजों में ओके बताते हैं, और जब क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण करिए तो कुछ और ही निकल कर सामने आता है, जल जीवन मिशन योजना कि अगर सच्चाई देखा जाए तो सिर्फ घर-घर नल लगा दिए गए हैं, जल वहां पहुंच ही नहीं पा रहा है, और आज यह बात केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने खुद स्वीकार करते हुए कह भी दिया ,
Share: