मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से एक जुलूस निकालकर बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया, कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचने पर कई बाल्टी व बर्तन में खाने वाली चीनी को रख कर बकायदा माला फूल चढ़ा कर सपाइयों ने प्रतीकात्मक रूप से चीनी भगवान की पूजा-अर्चना की और मोदी सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की, चीनी को भगवान का अवतार बना कर बकायदा आरती उतार कर पूजा पाठ किया, सपाइयों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए घर का खर्च चलाना चुनौती बनता जा रहा है, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कभी रसोई की जरूरी चीजों में शामिल रहने वाली चीनी भी अब आम परिवारों के बजट पर असर डाल रही है, उनका आरोप है कि गरीब की रसोई से जरूरी सामान धीरे-धीरे दूर होता जा रहा है, जिससे परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है,
Share: