Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने गढ़ई नदी पर निर्माणाधीन पुल की ऊंचाई को लेकर किसानों संग की बैठक समाधान के लिए मिलेंगे प्रदेश के मुखिया से

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने गढ़ई नदी पर निर्माणाधीन पुल की ऊंचाई को लेकर किसानों संग की बैठक समाधान के लिए मिलेंगे प्रदेश के मुखिया से
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र के अहरौरा के ग्राम मदारपुर व चकिया जनपद चंदौली बॉर्डर स्थित गढ़ई नदी पर निर्माणाधीन पुल की ऊंचाई को लेकर आज स्थानीय ग्रामीणों व किसानों संग एक बैठक की, दरसल पुल निर्माण की अधिक ऊँचाई के कारण आसपास के किसानों की बड़ी संख्या में कृषि भूमि के जलमग्न होने की आशंका जताई जा रही थी, इसी को गंभीरता से लेते हुए एक दिन पूर्व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया था, आज पुनः विधायक जी मौके पर पहुंचकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या पर विस्तृत चर्चा की, बैठक में दोनों विधानसभा क्षेत्रों मड़िहान एवं चकिया से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं किसान मौजूद रहे, सभी ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं आशंकाएं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं, विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि दोनों विधायक संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री जी से मिलकर इस समस्या का स्थायी एवं न्यायोचित समाधान कराएंगे, जिससे किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके और पुल निर्माण कार्य भी तकनीकी मानकों के अनुरूप पूरा हो, बैठक के उपरांत किसानों एवं ग्रामीणों में संतोष का भाव देखा गया और उन्होंने जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना की ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें