Advertisement

यूपी को 21 नए प्रशिक्षु IAS अधिकारी मिले प्रदेश के अलग अलग जिलों में प्रशिक्षण के लिए हो रही इनकी तैनाती

यूपी को 21 नए प्रशिक्षु IAS अधिकारी मिले प्रदेश के अलग अलग जिलों में प्रशिक्षण के लिए हो रही इनकी तैनाती
उत्तर प्रदेश को 21 नए प्रशिक्षु IAS अधिकारी मिले है, जिनकी तैनाती प्रदेश के अलग अलग जिलों में की गयी है, 2025 बैच के यूपी कैडर के इन प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 की समाप्ति पर जनपद प्रशिक्षण के लिए सहायक मजिस्ट्रेट और सहायक कलेक्टर के रूप में अलग-अलग जिलों में तैनाती दे दी गई है, उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव अरुणेश कुमार द्विवेदी द्वारा जारी एक पत्र से इसकी जानकारी दी गयी, पत्र के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को वर्ष 2025 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 की समाप्ति पर उन्हें जनपदों में तैनात किया जाएगा, इसमें शक्ति दुबे को मुरादाबाद, कोमल पुनिया को इटावा, आदित्य विक्रम अग्रवाल को अयोध्या, मयंक त्रिपाठी को कुशीनगर, हेमंत को आगरा, संस्कृति त्रिवेदी को हरदोई, रिया सैनी को वाराणसी, शिवांश सुभाष जगाड़े को बलरामपुर, शिवम सिंह को प्रयागराज, सलोनी गौतम को मथुरा, सिद्धार्थ सिंह को आजमगढ़, श्वेता को लखनऊ, रेखा सियाक को बांदा, आयुष जायसवाल को अलीगढ़, अपूर्वा सिंह बस्ती, आयुष सैनी को झांसी, मुकुल खांडेलवाल को गोरखपुर, थनीगैयारासन टी. को अम्बेडकर नगर, संदीप कुमार को कानपुर नगर, रामभ्रोश सरन को सहारनपुर और विद्यांशु शेखर झा को बाराबंकी में तैनाती दी गई है, प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को राज्य सरकार में योगदान देने के लिए आवश्यक यात्रा, व्यवस्था/ मदद करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन कार्मिक विभाग के विशेष सचिव विजय कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। पत्र के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी से कार्यमुक्त होने के बाद ये सभी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी जनपद प्रशिक्षण के लिए आवंटित जनपदों में जिलाधिकारी के सामने अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करेंगे ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें