मिर्ज़ापुर नगर के थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के चौबेटोला में द अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक के वोल्टास गोदाम में भीषड़ आग लगने से दुकान के अगल बगल के रहने वाले लोग भी काफी परेशान रहे, शुरू में उन लोगो द्वारा भी आग को बुझाने का प्रयास किया गया, क्यों कि आग के विकराल रूप को देखते हुए, अगल बगल के लोगो द्वारा अपने घरों के समान को आग वाली उस दीवार से खींच खींच दूर किया गया, रिहायशी इलाके में आग लगने से लोंगो में दहशत रहा, वोल्टास इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में वर्तमान गर्मी के सीजन को देखते हुए तमाम AC, फ्रिज, डिफ्रिजर, जैसे बड़ी संख्या में करोड़ो के समान भरे हुए थे, आग किस वजह से लगी अभी इसका पता नही चल सका है, संभावना जतायी जा रही है कि आग शार्टसर्किट की वजह से लग सकती है, गोदाम में रखे करोड़ो रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया, आग की लपेटे से तेजी से उठ रहे धुएं की गुब्बार से पूरे इलाके में धुंआ धुंआ ही नजर आ रहा था,
Share: