मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र के लहंगपुर तुलसी गांव के पास हाईवे पर आज सुबह चलती ट्रक में आग लग गयी, ट्रक पर लदे माल सहित पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया, सड़क पर जलते ट्रक के कारण एक तरफ रास्ता घंटों बाधित रहा, मिली जानकारी के अनुसार ट्रक हैदराबाद से धान का बीज लेकर वाराणसी होते हुए गोरखपुर के लिए जा रहा था, कि लालगंज क्षेत्र के तुलसी गांव के पास हाईवे पर अचानक आग लग गयी, आग लगने के पीछे की वजह बेयरिंग घिसना व शॉर्ट सर्किट होने की संभावना जताई जा रही है, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक माल सहित पूरा ट्रक जलकर खाक हो चुका था, गनीमत रहा कि आग लगने की जानकारी होते ही ट्रक का चालक व खलासी ने पहले ही कूद कर अपनी जान बचा ली थी, पुलिस ने आग बुझने के बाद क्रेन की मदद से जले हुये ट्रक को हटवाकर रास्ते को क्लियर कराया ,
Share: