Advertisement

मिर्ज़ापुर माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं मई के प्रथम सप्ताह से प्रारम्भ कुलपति ने की बैठक

मिर्ज़ापुर माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं मई के प्रथम सप्ताह से प्रारम्भ कुलपति ने की बैठक
मिर्ज़ापुर माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं मई के प्रथम सप्ताह से प्रारम्भ होगी, जिसको लेकर कुलपति प्रो० शोभा गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में बताया गया कि परीक्षाएं पूर्व की भांति सुव्यवस्थित एवं निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न कराई जाएंगी, बैठक में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यवसायिक विषयों की परीक्षाओं के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएँ वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की होंगी, जबकि स्नातकोत्तर, बी.एड., एम.एड., बी.पी.एड., विधि (Law) एवं कृषि (Agriculture) सहित अन्य व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएँ वर्णनात्मक/लिखित (Descriptive) प्रकार की होंगी, इसके अंतर्गत निर्णय लिया गया कि आगामी वर्षों में ऑड (Odd) सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं लिखित रूप में आयोजित की जाएंगी तथा इवेन (Even) सेमेस्टर की परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ पद्धति से संपन्न कराई जाएंगी, कुलपति प्रो० शोभा गौड़ ने बताया कि 08 अप्रैल 2026 से समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है, माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय, से संबद्ध सभी महाविद्यालयों से अपेक्षा की जाती है कि निर्धारित समय के भीतर विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरवाना सुनिश्चित कर लें ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें