प्रयागराज मे उमेश पाल हत्या काण्ड का आरोपी माफिया अतीक के शूटर अरमान क़ो कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज के SCST की कोर्ट मे पेश किया गया, पेशी के दौरान अरमान का पूरा चेहरा ढका गया था और चारो तरफ पुलिस का पहरा था, कोर्ट नें अरमान की ट्रांजिट रिमांड मंज़ूर करते हुए आरोप की कॉपी उसे दी, अब 14 दिन बाद अरमान क़ो फिर से कोर्ट मे पेश किया जायेगा, सुनवाई वीडियो कंफ्रेस से होंगी या व्यक्तिगत पेशी होंगी ये कोर्ट तय करेगा, उमेश पाल हत्या काण्ड 24 फरवरी 2023 क़ो हुआ था और उसी महीने की 27 तारीख क़ो अतीक के शूटर अरमान नें बिहार के गया जी जेल मे पुराने मामले मे सरेंडर कर दिया था, पुलिस क़ो तीन साल बाद ज़ब पता चला की अरमान गया जेल मे बंद हैं, तब प्रयागराज से पुलिस टीम जेल पहुंची और अरमान का चेहरा वा फिंगर प्रिंट मिलाया जिससे ये पुख्ता हो गया की ये अतीक का शूटर अरमान बिहारी हैं, उसके बाद प्रयागराज पुलिस नें बिहार की कोर्ट मे ट्रांसिट डिमांड की अर्जी दाखिल की और उसे प्रयागराज की SCST कोर्ट मे पेश किया, सरकारी वकील नें बताया प्रयागराज की एससी एस टी कोर्ट नें अरमान की ट्रांजिट रिमांड स्वीकार कर ली और उसे गया जेल वापस भेज दिया, अब अगली सुनवाई मे अरमान क़ो फिर से कोर्ट मे पुलिस लाएगी, इस बीच पुलिस रिमांड अर्ज़ी दाखिल कर उससे पूछ ताछ कर सकती हैं,
Share: