Advertisement

मिर्ज़ापुर सहित प्रदेश के कई जनपदों में बारिश व आंधी तुफान ने दर्जनों लोगों की ली जान अकेले सुल्तानपुर में 7 लोगों की मौत

मिर्ज़ापुर सहित प्रदेश के कई जनपदों में बारिश व आंधी तुफान ने दर्जनों लोगों की ली जान अकेले सुल्तानपुर में 7 लोगों की मौत
मिर्ज़ापुर सहित प्रदेश के कई जनपदों में कल बे-मौसम बारिश व आंधी तुफान ने प्रदेश भर में करीब दर्जन लोगों की जान चली गयी, जनपद सुल्तानपुर में ही 7 लोगों की मौत हो गयी, बे-मौसम बारिश से एक ओर जहा मौसम का मिजाज बदल गया, लोगों को गर्मी से राहत मिली, तो वही दूसरी तरफ आंधी से गरीबो के आशियाने उजड़ गए, बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को हल्की से मध्यम बारिश ने बड़ी राहत दी है, तापमान में गिरावट ला दी, ठंडक का एहसास भी देखने को मिला, बुधवार की शाम आए तेज आंधी तूफान ने सुल्तानपुर में 7 लोगों की मौत हो गयी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में दो मासूम बच्चों समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल बताए गए, कहीं पेड़ गिरा, कहीं दीवार ढही तो कहीं बिजली का खंभा मौत बनकर टूट पड़ा, अचानक आई इस आपदा से कई परिवारों की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं, विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि तापमान में अचानक बदलाव से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें