यूपी के कई जनपदों स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर का विरोध को लेकर प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है, कुछ जगहों पर महिलाएं स्मार्ट मीटर उखाड़ विद्युत विभाग के ऑफिस मेबफेंककर प्रदर्शन किया, ताजा मामला फिरोजाबाद में झलकारी नगर की महिलाओं ने ककरऊ कोठी, नगला सिंघी क्षेत्र के नगला हट्टा गांव में स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा, करीब चार दर्जन मीटर उखाड़कर महिलाएं विद्युत उपकेंद्र जटई पहुंचीं, और मीटर फेंककर जोरदार प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया, महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर से गलत बिलिंग से पैसा ज्यादा आने से परेशानियां बढ़ रही है, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लखनऊ में भी स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा हुआ, ज्यादा बिजली के बिल से उपभोक्ताओं में नाराजगी जताई, इंदिरा नगर सेक्टर-25 पावर हाउस पर प्रदर्शन किया,
Share: