फतेहपुर में मंगेतर के सामने युवती से किया गया गैंग रेप पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जब कि तीसरा आरोपी BJP नेता फरार है, जिसके ऊपर पुलिस ने ₹25 हजार का इनाम घोषित किया है, पूरा मामला ये रहा युवती अपने मंगेतर के साथ बुआ के घर जा रही थी, रास्ते मे युवती को पकड़कर उसके मंगेतर को दबंगों ने पहले बंधक बना, फिर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया, आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे ₹2500 भी ट्रांसफर करवा लिए और मौके से फरार हो गए, पीड़िता ने स्थानीय थाने में इसकी शिकायत की, कार्यवाही नही होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पुनः शिकायत की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी युवराज और ललित को गिरफ्तार कर लिया, वहीं तीसरा आरोपी, BJP का मंडल उपाध्यक्ष बबलू ठाकुर अभी फरार है, जिसके ऊपर पुलिस ने ₹25,000 का इनाम घोषित किया है, उसकी तलाश में जगह जगह दबिश दी जा रही है, मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने थाना प्रभारी रमेश कुमार पटेल को लाइन हाजिर कर दिया,
Share: