Advertisement

मिर्ज़ापुर राजगढ़ भांवा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी तेज रफ्तार कार एक कि मौत एक घायल

मिर्ज़ापुर राजगढ़ भांवा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी तेज रफ्तार कार एक कि मौत एक घायल
मिर्ज़ापुर थाना राजगढ़ क्षेत्र के भांवा बसंतपुर गांव के पास बीती देर रात सड़क किनारे गिट्टी लादकर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से तेज रफ्तार कार सवार टकरा गए, दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति कि मौत हो गयी जब दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना बुधवार की देर रात मिर्ज़ापुर सोनभद्र मार्ग राजगढ़ भांवा बसंतपुर गांव के पास की है, बताया गया कि सड़क किनारे गिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली में कुछ खराबी हो जाने के कारण वह सड़क के किनारे खड़ी रही, रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार कार पीछे से उसमे जाकर टकरा गई, टक्कर इतनी जोरदार थी जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों कार सवार गाड़ी के अंदर ही बुरी तरह से फंस गए, टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर मदद के लिए पहुंचे, लेकिन दोनों कार सवार अंदर बुरी तरह से फंसे दिखे, दोनों कार सवार अरविंद श्रीवास्तव और विनय तिवारी सोनभद्र जिले के रहने वाले बताए गए, किसी काम से मिर्ज़ापुर आये थे देर रात वापस सोनभद्र डाला अपने घर लौटकर जा रहे थे, राजगढ़ क्षेत्र के भांवा बसंतपुर गांव के पास हादसा हो गया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला जिन्हें इलाज के लिए राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहा डॉक्टरों ने अरविंद श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया, और बुरी तरह से घायल विनय तिवारी की हालत को गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मिर्ज़ापुर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें