Advertisement

मिर्ज़ापुर लखनऊ से लौटते ही मड़िहान विधायक का एक दर्जन से अधिक गांव में तूफानी दौरा

मिर्ज़ापुर लखनऊ से लौटते ही मड़िहान विधायक का एक दर्जन से अधिक गांव में तूफानी दौरा
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल लखनऊ से लौटते ही आज अपने मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक गांव में दुःखद समाचार मिलने पर तूफानी दौरा करते हुए, पीड़ित परिजन के घर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की, सर्व प्रथम विधायक जी अदलहाट क्षेत्र के ग्राम जाफरखानी शेरवां में सूर्यनाथ बिंद के घर पहुंच उनकी माता के निधन की तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित की, ग्राम बिक्सी में लालव्रत बिंद की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की, अहरौरा नई बाजार में कृष्णावती देवी के घर पहुंचकर उनके पुत्र के निधन पर, ग्राम मानिकपुर चौहान बस्ती में मुरारी चौहान के घर पहुंचकर उनके पुत्र के आकाशीय बिजली के चपेट मे आने पर दुखद निधन मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की, इसी तरह से ग्राम बैरमपुर में देवराज विश्वकर्मा के बहू के निधन पर, ग्राम पटीहटा में जितेंद्र सिंह के माता जी के निधन पर, व राजगढ़ के ग्राम खमरिया में बद्रीनाथ जायसवाल के पत्नी के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की, ग्राम पुरैनिया खमरिया) में ही पूर्व प्रधान अजय कुमार सिंह के पिता के निधन की जानकारी मिलते ही उनके घर भी पहुंचे विधायक जी, इसके साथ ही ग्राम हिनौता (पड़रवां) में पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह के निधन पर, व स्व.श्री रामप्रसाद सिंह के पत्नी के निधन पर, के साथ ही अन्य लोगों के भी घर जाकर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल पीड़ित परिजन से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें