मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र से पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार बीते 05 अगस्त को महिला चम्पा देवी पत्नी स्व0शिवनाथ निवासी लछिमनपुर थाना पड़री द्वारा तहरीर दी गयी कि दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर दी गयी, जिसके आधार पर पुलिस ने थाना लालगंज पर धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत कर जांच करते हुए आज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त 1. सत्यदेव पाल पुत्र राज नारायण पाल व 2. कल्लू पाल उर्फ लक्ष्मण पुत्र राज नारायण पाल निवासी गंगहराकलां थाना लालगंज को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों को न्यायालय से जेल भेजा ,
Share: