मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र के मझवा प्रेमकापूरा गांव में बीती रात किसी जंगली जानवर ने एक गाय के बछड़े पर हमला कर उसे मार डाला, क्षेत्रीय लोगो ने जब गुरुवार की सुबह गाय के बछड़े पर हुए हमले को देखा, तो स्थानीय लोगो मे किसी खूंखार जंगली जानवर होने की आशंका से दहशत में आ गए, बताया गया कि देर रात खूंटे से बंधे गाय के बछड़े पर जंगली जानवर ने हमला कर बछड़े के शरीर का मांस और दोनों कान नोचकर कर खा लिया, बीती रात बारिश के कारण परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे, घटना के बाद पूरे गांव में दहशत है, ग्रामीण किसी हिंसक जानवर के क्षेत्र में घूमने की आशंका जता रहे हैं, ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल-112 और थाना कछवा पुलिस को दी, ग्रामीणों ने वन विभाग टीम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ,
Share: