Advertisement

चावल में रंग मिलाकर तैयार हो रही थी नकली हल्दी खाद्य विभाग की छापेमारी में मिर्च व धनिया पाउडर, चावल के टुकड़े व अन्य कच्चा माल बरामद

चावल में रंग मिलाकर तैयार हो रही थी नकली हल्दी खाद्य विभाग की छापेमारी में मिर्च व धनिया पाउडर, चावल के टुकड़े व अन्य कच्चा माल बरामद
कानपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पनकी स्थित एक मसाला निर्माण इकाई में कथित मिलावटी हल्दी बनाने के मामले का खुलासा किया है, छापेमारी के दौरान अधिकारियों को ऐसे साक्ष्य मिले, जिनसे प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हुआ कि चावल के टुकड़ों में पीला रंग मिलाकर हल्दी पाउडर तैयार किया जा रहा था, मौके से भारी मात्रा में तैयार मसाला, कच्चा माल और रंग बरामद किए गए, विभाग ने करीब 5.86 लाख रुपये मूल्य का स्टॉक जब्त करते हुए छह नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे, कानपुर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने इस्पात नगर, पनकी स्थित पीतांबरा इंटरप्राइजेज में औचक निरीक्षण किया, जांच के दौरान परिसर में हल्दी पाउडर का निर्माण होता मिला, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि फैक्ट्री में कहीं भी साबुत हल्दी मौजूद नहीं थी, अधिकारियों ने जब निर्माण प्रक्रिया की जांच की तो पाया कि चावल के टुकड़ों को पीसकर उनमें हल्दी जैसा रंग मिलाया जा रहा था, और उसी मिश्रण को हल्दी पाउडर के रूप में तैयार किया जा रहा था, परिसर में मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चावल के टुकड़े, विभिन्न खाद्य रंग और अन्य कच्चा माल भी बड़ी मात्रा में रखा मिला, कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने हल्दी पाउडर, हल्दी में इस्तेमाल किए जा रहे लिक्विड कलर, चावल के टुकड़े, मिर्च पाउडर, मिर्च में मिलाए जाने वाले रंग और धनिया पाउडर सहित कुल छह नमूने संग्रहित किए, सभी नमूनों को खाद्य विश्लेषक की प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, जहां उनकी गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप जांच की जाएगी, अधिकारियों का कहना है कि प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि तैयार मसालों में किस प्रकार की मिलावट की गई थी और क्या वे मानव स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित हैं, टीम ने मौके से 77 बैग चावल के टुकड़े, 42 बैग हल्दी पाउडर, 30 किलोग्राम धनिया पाउडर, 30 किलोग्राम मिर्च पाउडर तथा 20 किलोग्राम हल्दी अपमिश्रक सील कर सैम्पल जांच के लिए भेज दिए है, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें