मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से पुलिस ने दो लोगो को एक अवैध पिस्टल व एक अवैध तमंचा सहित उसके कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार विंध्याचल क्षेत्र में पुलिस टीम गश्त पर थी, उसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्रांतर्गत ग्राम अकोढ़ी स्थित गौरीशंकर मंदिर के पास से मोटर साइकिल सवार 1. राघवेन्द्र यादव पुत्र सुरेन्द्र कुमार यादव निवासी बभनी थाना विन्ध्याचल व 2. राजेश यादव पुत्र गुलाब यादव निवासी रमईपट्टी थाना कोतवाली शहर मिर्ज़ापुर को रोककर तलाशी।ली गयी, अभियुक्तों के पास से एक अवैध पिस्टल 32 बोर व कारतूस दूसरे के पास से भी एक अवैध तमंचा, कारतूस (315 बोर) बरामद किया गया, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों को न्यायालय से जेल भेजा ,
Share: