मिर्ज़ापुर नगर के थाना कटरा कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों सर्राफा व बर्तन की दुकान से चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरो को गिरफ्तार कर चोरी के आभूषण बरामद कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा पर 13 जुलाई को राज कुमार सेठ पुत्र भरत लाल निवासी बड़ी माता की गली बसही बाजार द्वारा सर्राफा व बर्तन की दुकान में चोरी के होने सम्बन्ध में तहरीर दिया था, पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच करते हुए सर्विलांस व अन्य माध्यम से 1. फिरोज अहमद पुत्र शकील अहमद निवासी हरगढ़ पुरानी बाजार थाना जिगना व 2. दिनेश गौतम पुत्र लालमणी निवासी बेदौली थाना माण्डा जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर चोरी की 35 जोड़ी पायल (सफेद धातू), 76 पीस बिछिया (सफेद धातू), 38 पीस अंगुठी (सफेद धातू), 01 जोड़ा हाथ फुल (सफेद धातू), 17 चैन (सफेद धातू), 16 काडा (सफेद धातू) व 1500 रूपये नगद बरामद किया, पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों को न्यायालय से जेल भेजा ,
Share: