Advertisement

मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र से घर से स्कूल के लिए निकली तीन छात्राओं को भगाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

मिर्ज़ापुर लालगंज क्षेत्र से घर से स्कूल के लिए निकली तीन छात्राओं को भगाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र से बीते दिनों घर से स्कूल के लिए निकली तीन छात्राये वापस घर न पहुंचने पर परिवार वालो ने गुमशुदगी को लेकर मामला दर्ज कराया था, पुलिस ने तीनों छात्राओं का लोकेशन गुड़गांव में ट्रेस करने के बाद लड़कियों को बरामद कर पूछताछ करने के बाद तीनों छात्राओं को भगाने के आरोप में दो युवको को गिरफ्तार कर जेल भेज, पुलिस जानकारी के अनुसार 02 अगस्त को एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री व उसकी दो सहेलियों के साथ स्कूल से कही चले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी, तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर जांच करते हुए तीनो बालिकाओं को बरामद कर लिया था, आज मुखबिर सूचना के आधार पर तीनो लड़कियों को बहला फुसला भगाने, मारपीट व बन्धक बनाने के आरोप में 1. जय प्रकाश पुत्र श्यामधर निवासी ग्राम नरैना कला थाना लालगंज व 2. धीरज पुत्र रामलाल निवासी कुरहरा थाना कुराव जनपद प्रयागराज को अंतर्गत धारा 137(2), 146, 115(2), 127(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया, दोनो आरोपियों के खिलाफ थाना लालगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए दोनो को न्यायालय से जेल भेजा गया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें