मिर्ज़ापुर मण्डल के संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड्स) के कार्यों की संसद सदस्यों को आमंत्रित करते हुए मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश द्वारा मण्डलायुक्त सभागार में बैठक आयोजित की गयी, बैठक में सांसद के प्रस्तावों की स्वीकृति, कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण करने तथा निर्माण संस्थाओं को प्रथम किस्त की धनराशि समयान्तर्गत अवमुक्त किये जाने की स्थिति के सम्बन्ध में चर्चा की गयी, की सांसद से प्रस्ताव प्राप्त होने के 45 दिनों के अन्दर कार्य की स्वीकृति, 03 माह के अन्दर संस्था से कार्य प्रारम्भ कराकर प्रथम किस्त अवमुक्त कर तथा 01 वर्ष के अन्दर प्रत्येक दशा में कार्य पूर्ण कराने के लिए मण्डल के तीनों जनपदों के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 को मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश द्वारा निर्देश दिये गये, बैठक में जूम लिंक पर जिलाधिकारी मिर्ज़ापुर पवन कुमार गंगवार, भदोही शैलेष कुमार, सोनभद्र चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी भदोही, मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र जुड़े रहे, सांसद लोक सभा क्षेत्र राबर्ट्सगंज छोटेलाल खरवार, सांसद भदोही डाॅ विनोद बिन्द के प्रतिनिधि संजय बिन्द तथा सांसद मिर्ज़ापुर की अनुप्रिया पटेल जी के प्रतिनिधि अवध नरेश सिंह, व सम्बन्धित निर्माण संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे,
Share: