Advertisement

मिर्ज़ापुर में कुशवाहा मौर्य समाज सम्मेलन में बाबू सिंह कुशवाहा बोले बाबा साहब का संविधान बचाने के लिए पीडीए सरकार बनाना जरूरी

मिर्ज़ापुर में कुशवाहा मौर्य समाज सम्मेलन में बाबू सिंह कुशवाहा बोले बाबा साहब का संविधान बचाने के लिए पीडीए सरकार बनाना जरूरी
मिर्ज़ापुर भरूहना स्थित कान्हा मैरिज में आज कुशवाहा, मौर्य समाज का जन संवाद सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजम किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जौनपुर के सांसद लोकसभा उप नेता बाबू सिंह कुशवाहा पहुंचे, शहीद बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर माल्यार्पण नमन किया, अपने सम्बोधन में बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई बहुत पुरानी है, भाजपा सामाजिक न्याय विरोधी है, नकारात्मक राजनीति करती है, विपक्ष पर झूठे आरोप लगा बदनाम करती है, भाजपा बाबा साहब का संविधान और कानून नहीं मानती है, बाबा साहब का संविधान बचाने और सामाजिक न्याय के लिए पीडीए सरकार को बनाना जरूरी है, भाजपा के खिलाफ पीडीए ही विकल्प है, पीडीए की लड़ाई बड़ी है, पीडीए की एकजुटता से भाजपा घबराई है, तरह-तरह का षड्यंत्र कर रही है, भाजपा गरीबों, कमजोरों पर अन्याय कर रही है, उसका एजेण्डा नफरत फैलाना है, उन्होंने कहा कि सच्चा सनातनी कभी दूसरे से नफरत नहीं करता है और दूसरे के साथ अन्याय नहीं करता है, समाजवादी पार्टी के सोनभद्र के सांसद छोटेलाल खरवार ने जातीय जनगणना कराने की मांग करते हुए कहा कि पिछड़ा समाज के लोग आबादी में ज्यादा हैं, लेकिन संख्या कम बताई जाती है, इनकी गिनती होनी चाहिए, आबादी के हिसाब से हक और सम्मान मिलना चाहिए,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें