Advertisement

सड़क पर पेशाब करने से रोकना एक युवक को पड़ा भारी नाराज चार युवको ने पीटकर कर दी उसकी हत्या

सड़क पर पेशाब करने से रोकना एक युवक को पड़ा भारी नाराज चार युवको ने पीटकर कर दी उसकी हत्या
घटना कानपुर के थाना काकादेव क्षेत्र में ओम चौराहे के पास की है युवक अमित कुमार को उस समय भारी पड़ गया, जब कुछ युवको को सड़क पर पेशाब करता देख उन्हें उसने रोका, तो पेशाब करने वाले युवको ने अमित को घेर लिया और जमकर उससे मारपीट करने लगे, इस दौरान एक उनके सर पर ईंट से कई वार किए गए, अमित दो दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद अमित की मौत हो गयी, पूरी वारदात घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, फुटेज में चार युवक अमित के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है, बताया गया कि अमित दुकान बंद करके घर लौट रहे थे, इसी दौरान ओम चौराहे के पास कुछ युवक शराब पीकर खड़े थे, आरोप है कि युवकों में से एक सड़क पर पेशाब करने लगा, अमित ने उसे ऐसा करने से मना किया, इसी बात को लेकर युवक उनसे उलझ गया, कहासुनी के बाद चार युवकों ने अमित को घेर मारपीट शुरू कर दी, आसपास मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी धमकाया और मारपीट की, इसी दौरान अमित के सिर पर ईंट से कई वार किए गए, सिर में गंभीर चोट लगने के बाद अमित सड़क पर गिर पड़े, घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, अमित गंभीर हालत में नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहा दो दिन इलाज के बाद उनकी मौत हो गई, पूरी घटना आस पास लगे CCTV में कैद हो गई, पुलिस cctv के फुटेज से आरोपियों की तलाश कर रही,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें