मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली साइबर सेल टीम ने यूपीआई के माध्यम से साइबर ठगी की गयी ₹ 1,10,000 को पीड़ित के खाते में वापस कराया, बताया गया कि आवेदक राजकुमार निवासी बल्ली का अड्डा लालडिग्गी थाना कोतवाली कटरा ने अपने साथ हुई ऑनलाइन साइबर ठगी की सूचना थाना कोतवाली कटरा साइबर सेल में दिया था कि अज्ञात द्वारा UPI के माध्यम से आवेदक के खाते से कुल ₹ 1,10,000/- की साइबर ठगी कर ली गयी, थाना कोतवाली कटरा की साइबर सेल टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान बैंक/मर्चेन्ट से समन्वय कर ठगी की धनराशी ₹ 1,10,000/- को होल्ड कराया गया, आज पीड़ित के खाते में 1,10,000/- रुपये को वापस कराए गये,
Share: